बिलासपुर

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर लेटर लिखकर हो गया गायब…कहा अब मैं भी अयोध्या में जाकर कर लूंगा आत्महत्या

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी के मुंह मे तकिए से दबाकर उसकी हत्या कर दी, फिर एक लेटर छोड़कर फरार हो गया है, जिसने लेटर में लिखा है कि अब वह अयोध्या जाकर नदी में डूबकर आत्महत्या कर लेगा। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सनफ्लावर कालोनी नयापारा में जितेंद्र सेठी अपनी पत्नी श्वेता सेठी 40 वर्ष और 2 बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था, जो 10 मार्च की शाम अपने दोनों बच्चों को अपने बड़े भाई सुरेश सेठी के घर छोड़कर आया जिसने पत्नी की तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल ले जाने की बात कही थी, और यह भी कहा था कि बच्चों का कल पेपर है मैं नही आ पाया तो घर की चाबी जूतों के नीचे है देख लेना। जब दूसरे दिन तक भाई ने फोन नही उठाया तो बड़ा भाई उनके घर पहुँचा, जहाँ देखा कि घर मे ताला लगा है और बाइक भी खड़ी है, जिसके बाद उसने चकरभाठा थाने में सूचना दी और पुलिस के साथ घर पहुँची जहां रूम में बिस्तर पर श्वेता की लाश पड़ी थी, जिसे तकिए से मुंह दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, वही मौके पर एक लेटर भी मिला है जिसमें महिला के पति जितेंद्र ने लिखा है कि हद से ज्यादा परेशान होने पर यह कदम उठाना और अब वह भी अयोध्या जाकर आत्महत्या कर लेगा। मामले में पुलिस अपनी जांच में जुट गई है और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,