पचपेड़ी

पचपेड़ी: शिवनाथ नदी के किनारे बोरी में बंद मिली महिला की लाश…हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने की आशंका, पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम शिवटीकारी में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब शिवनाथ नदी के किनारे बोरी में बंधी हुई महिला की लाश मिली। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने नदी किनारे बोरी को देखा,

जिसमें से दुर्गंध आने पर उन्होंने नजदीक जाकर जांच की और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने बोरी खोलने पर पाया कि अंदर पत्थरों और लोहे के तार से बंधा हुआ महिला का शव था।

सूचना पर एडिशनल एसपी अर्चना झा, डीएसपी मोहले सहित पचपेड़ी थाना पुलिस और फॉरेंसिक सहित पूरी टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नदी में फेंका गया होगा। शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस ने आसपास के गांवों में अज्ञात महिला की पहचान के लिए पतासाजी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शव की शिनाख्त के बाद ही आगे की जांच और कार्रवाई की दिशा तय होगी। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।

फिलहाल पुलिस अज्ञात महिला की शिनाख्त और हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। यह मामला हत्या और साक्ष्य छिपाने की गंभीर साजिश की ओर इशारा करता है, जिसे लेकर पुलिस टीम लगातार जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,