बिलासपुर

बैंक खाते में पैसा जमा न कर 15 लाख हजम कर लिया कियोस्क संचालक ने….पुलिस जांच में हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ग्रामीणों के पैसे को हजम करने वाले कियोस्क सेंटर संचालक को सकरी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर गांव के पूरे 15 लाख रुपए गबन करने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काठाकोनी का है। जहा रहने वाले और एसबीआई बैंक के 41 खाता धारको ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि एस बी आई बैंक शाखा काठाकोनी का कियोस्क् बैंकिंग सेंटर का संचालक तिफरा निवासी गोपाल सिंह ठाकुर ने उनके दिए पैसे को उनके खाते में जमा ही नही किया। जो करीब 15 लाख 30 हजार 204 है। इधर इस मामले में सकरी पुलिस को सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने तत्काल ही आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर उसे गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि जीवन साहू, आरक्षक भूपेन्द्र यादव, पंकज यादव, पवन सिंह, रूपेश कौशिक, धनराज कुंभकार मालिक राम साहू एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,