बिलासपुर

राहगीर से मारपीट कर पैसों और बाइक की लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से लूट की बाइक बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दो दिनों पहले राहगीर से बाइक और नगदी की लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे लूट में प्रयुक्त वाहन सहित लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया गया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी सूरज पटेल निवासी पटेल मोहल्ला तोरवा द्वारा दिनांक 11.01.24 को पैशन प्रो मोटरसायकल में सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा तोरवा शराब दुकान के पास प्रार्थी से मारपीट कर 770 रुपए नगदी एवं मोटरसाइकिल पल्सर को लूट कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई, जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपियो की पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर पतासाजी कर घेराबंदी कर घटना के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी राहुल पासी एवं गोविंद पासी को पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल पासी पिता संतोष पासी उम्र 22 साल पता डबरी पारा साइंस कॉलेज के पास सरकंडा, गोविंद पासी पिता जय सिंह पासी उम्र 24 साल पता काली मंदिर रेलवे फाटक के पास लाल खदान थाना तोरवा बताये तथा घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल पैशन प्रो तथा लूटे गए मोटरसायकल पल्सर CG 10 BH 4240 को बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर और एसीसीयू स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,