बिलासपुर

मल्हार: युवक की पेड़ पर लटकी मिली थी लाश…परिजनों ने बहु और उसके परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप, एसपी ऑफिस पहुँचकर की गई जांच की मांग

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में बीते 15 फरवरी को युवक संत कुमार केंवट की लाश पास ही नवागांव के एक खेत मे बबूल के पेड़ पर लटकी हुई थी, जिसके गले मे बेल्ट का फंदा बंधा था। मामले में मल्हार चौकी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी। इधर इस घटना को युवक के परिजन हत्या बताकर जांच की मांग कर रहे है, जो अपनी मांग लेकर बड़ी संख्या में एसपी ऑफिस पहुँचे थे, जिन्हें एडिशनल एसपी उमेश कश्यप निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है।

परिजनों ने इस दौरान बताया कि युवक की पत्नी रानी बाई और उसका भाई, सास, ससुर हमेशा विवाद और मारपीट किया करते थे, जिससे युवक संत कुमार केंवट मानसिक रूप से प्रताड़ित था, वही मृतक का साला कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी देता था, लिहाज़ा परिजनों ने युवक की पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है जिसकी जांच कराने की मांग की गई है।

लाश के पास मिले है कई सबूत…

परिजनों ने बताया कि जहां लाश मिली है वहां शराब की शीशी, डिस्पोजल ग्लास और एक जोड़ी चप्पल मिले है, युवक का शर्ट फटा हुआ था जिसकी एक बाह्न नही है, इसके अलावा लाश जहां पेड़ पर लटकी है वह स्थिति भी संदेहास्पद है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मौके पर अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने शराब पीलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है, फ़िलहाल अब तक मृतक युवक की पीएम रिपोर्ट नही मिलने की बात परिजनों ने की है, जिन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में सीसीटीवी फुटेज सर्च करने सहित मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,