बिलासपुर

जिला कलेक्टर के निर्देश पर दो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक निलंबित…टीकाकरण कार्य में लापरवाही बनी वजह

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र बिरकोना में कार्यरत दो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सुषमा बंजारे एवं राकेश साहू को टीकाकरण कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संयोजको का मुख्य दायित्व टीकाकरण कार्य होता है। इनके द्वारा अपने क्षेत्र में सघन रूप से टीकाकरण कार्य नहीं किया गया, जिसके कारण टीकाकरण का लक्ष्य प्रभावित हुआ है। कलेक्टर द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जा रही है। लक्ष्य अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में भी कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बिल्हा अस्पताल में मरीज से पैसे की लेनदेन के आरोप में स्टाफ नर्स को निलंबित एवं जीवनदीप के कर्मचारियों को बर्खास्त की करने की कार्रवाई की थी।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...