बिलासपुर

जिले के मरीजों की सुविधा के मद्देनजर रविवार 2 अगस्त को 2 घंटे खुली रहेगी सिम्स ओपीडी, अवकाश को लेकर हो रही थी समस्या

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सिम्स प्रबंधन द्वारा मरीजों की आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुए, आगामी 2 अगस्त को सिम्स ओपीडी को बाह्य रोगियों के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक खुला रखने के निर्देश जारी किए गए है, ताकि ऐसे मरीजों को परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सके जो इस दौरान सिम्स पहुँचने वाले है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा 1 से 3 अगस्त तक शासकीय अवकाश घोषित किया गया है, लगातार 3 दिनों तक अवकाश रहने से जिले के मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ता, लिहाज़ा कार्यालय संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर द्वारा एक आदेश जारी करते हुए, रविवार 2 अगस्त को 2 घंटे के लिए ओपीडी खोले रखने के निर्देश दिए गए है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,