मस्तूरी पचपेड़ी

अवैध महुआ शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 29 लीटर कच्ची शराब और मोटरसाइकिल जब्त

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के आसपास के गांव से अवैध शराब बिक्री की शिकायत लगातार पचपेड़ी पुलिस को मिल रही थी । जिसपर रोकथाम व कार्यवाही करने क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था । इसी कड़ी में मंगलवार को थाना प्रभारी पचपेड़ी निरीक्षक प्रवीण राजपूत को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम गोड़ाडीह में मोटर सायकल सवार अवैध रूप से शराब बेचने के नियत से परिवहन कर रहे है ।

उक्त मुखबीर की सूचना पर ग्राम गोड़ाडीह मरघट के पास पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई जिसमे आरोपी आरोपी अंतू राम केंवट पिता पुतराम केवट उम्र 30 वर्ष , पंचराम केंवट पिता भगाउ केंवट उम्र 40 वर्ष निवासी गोड़ाडीह को पकड़ा गया

जिनके कब्जे से अवैध महुआ शराब कुल 29.400 लीटर किमती 5880 रूपये तथा परिवहन करते मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्र सीजी 10 बीजी 3905 जप्त कर लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत , प्रआर दुलार साय टोप्पो आरक्षक भानू प्रताप डहरिया , अरूण लहरे छत्रपाल सिंह एवं अन्य सभी स्टॉफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार