रायपुर

इस होली में बिजली विभाग के कर्मचारियों की होगी बल्ले बल्ले, राज्य सरकार ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का आदेश किया जारी…

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों के हित में सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत राज्य के बिजली कर्मचारियों को अब केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने पर सहमति के साथ आदेश जारी कर दिया गया है। होली त्यौहार के पहले यह कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिली है। जारी आदेश के अनुसार अब बिजली कर्मचारियों को केंद्र की तरह 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जायेगा। बिजली कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का लाभ 1 जनवरी 2024 से मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ता की वजह से मार्च माह की सैलरी में बढ़ोत्तरी की जायेगी।

आदेश के मुताबिक जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक देय महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान माह मार्च 2024 से अप्रैल 2024 के वेतन के साथ दो समान किश्तों में की जायेगी। वहीं राज्य सरकार के कर्मचारी अभी भी 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता पर ही अटके हुए हैं। राज्यकर्मी लगातार 8 प्रतिशत डीए बढोत्तरी की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो इसको लेकर जल्द आदेश जारी होने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...