बिलासपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…जेवरात और मोटरसाइकिल जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठगों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, नकद राशि और सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन, कोतवाली सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि स्वीकृत कराने का झांसा देकर पीड़ितों से नगद राशि या जेवरात अमानत के रूप में ले रहे हैं। योजना की राशि में विलंब होने पर लाभ निरस्त हो जाने का डर दिखाकर आरोपियों द्वारा ठगी की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की गई। विभिन्न घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें हर बार पैशन प्रो मोटरसायकल क्रमांक CG-10-BY-9201 से दो व्यक्ति आते-जाते दिखाई दिए।

फुटेज और पीड़ितों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दीनदयाल कॉलोनी क्षेत्र से संदिग्ध रामप्रसाद यादव एवं जितेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने जानकी भट्ट, उषा साहू, अगमदास टंडन एवं शांति बाई यादव से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से पैशन प्रो मोटरसायकल, 4,500 नगद तथा 2,56,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि जेवरात को गनियारी निवासी कन्हैया सोनी के पास गिरवी रखा गया था, जिसे तलब कर पूछताछ की गई। पुलिस ने रामप्रसाद यादव 65 वर्ष, जितेन्द्र यादव 38 वर्ष एवं कन्हैया सोनी 45 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस आम नागरिकों से अपील कर रही है कि किसी भी शासकीय योजना के नाम पर राशि या जेवरात न दे, पहले पूरी जानकारी संबंधित कार्यालय से अवश्य प्राप्त करें।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...