रायगढ़

गार्ड रूम में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, कोतवाली पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

रायगढ़ – शहर के इतवारी बाजार स्थित ऑक्सीजोन गार्ड रूम में आज दोपहर एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 50 वर्ष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस द्वारा किए गए प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने शव को केजीएच के मरच्युरी रूम में सुरक्षित रखवाया है।

साथ ही मृतक की फोटो विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर कर परिजनों की पतासाजी की जा रही है, ताकि उन्हें सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा सके। वहीं कोतवाली पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी हो या मृतक की पहचान हो सके, तो तत्काल थाना कोतवाली से संपर्क करें।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी