बिलासपुर

पुराना बस स्टैंड के चर्चित कबाड़ी पर हुई कार्रवाई….पुलिस ने जब्त किया 4 लाख 80 हजार का माल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में हो रही चोरी के मामले के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही शुरू की है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस को अवैध कबाड़ को पकड़ने में सफलता मिली है। जहा उन्होंने 4 लाख 80 हजार रुपए का कबाड़ जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैण्ड सूर्या होटल के सामने ट्रक में अवैध लोहे का छड, एंगल, पाईप, प्लेट और अन्य स्क्रैब मटेरियल लोड किया जा रहा हैं मुखबिर सूचना के निशानदेही पर पुराना बस स्टैण्ड सूर्या होटल के पास रोड किनारे दबिश दी गई,

पुलिस को देखकर कबाड लोड करने वाले भाग गए। इस दौरान जांच में रोड किनारे खडी वाहन क्रमांक सीजी 04 जे.डी 3697 को चेक करने पर वाहन के अंदर लोहे छड, एंगल, पाईप, प्लेट एवं अन्य स्क्रैब मटेरियल वजन 06 टन मिला। गाड़ी और कबाड़ कि अनुमानित कीमत 4 लाख 80 हजार बताई जा रही है। जिसे जब्त कर पुलिस अवैध कबाड एवं वाहन के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...