क्राईमबिलासपुर

कोलकाता में टीएमसी नेता की हत्या कर चिल्हाटी में छुपा बैठा था हत्यारा, कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

डेस्क

पश्चिम बंगाल, खासकर कोलकाता राजनीतिक हत्याओं का गढ़ बन चुका है। यहां अलग-अलग राजनीतिक दल के कार्यकर्ता एक दूसरे की जान लेने पर आमादा है। बताया जा रहा है कि ऐसे ही घटनाक्रम में टीएमसी नेता और वार्ड अध्यक्ष निर्मल कुंडू को उत्तरी कोलकाता के दमदम क्षेत्र में सुदीप दास ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी थी। निर्मल कुंडू की हत्या करने के बाद सुदीप दास फरार हो गया था और कोलकाता पुलिस लंबे वक्त से उसकी तलाश कर रही थी।

इसी दौरान कोलकाता पुलिस को पता चला कि हत्या का आरोपी सुदीप छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छुपा हुआ है। यह खबर लगते ही कोलकाता सीआईडी के प्रभारी अनुपम चक्रवर्ती की अगुवाई में पुलिस की एक टीम बिलासपुर पहुंची जहां सरकंडा टीआई संतोष जैन और उनकी टीम के साथ सीआईडी की टीम ने सुदीप को उसके दोस्त के घर से चिल्हाटी से गिरफ्तार किया। लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के दौरान ही निर्मल कुंडू की हत्या हुई थी। मजेदार बात यह है कि ममता बनर्जी की सीआईडी ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन यही ममता बनर्जी अपने राज्य में सीबीआई अधिकारियों को घुसने तक नहीं देती।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी