रायगढ़

लाखों की 5 बाइक के साथ एक शातिर बाइक चोर गिरफ्तार… नई गाड़ियों को बनाता था निशाना

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पिछली क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा बाइक चोरी पर अंकुश लगाने थाना, चौकी प्रभारियों को सूचना तंत्र सुदृढ़ कर बाइक चोरों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिसमें कापू पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर को चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपी सोल्ड बाइक को निशाना बना रहा था । जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 08/04/2024 को थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को मुखबीर से सूचना मिली कि कापू बस स्टैंड के पास एक युवक सेकंड हैंड बाइक बिक्री के लिए कुछ लोगों से चर्चा कर रहा है, युवक के पास बाइक का कोई कागजात नहीं है संदिग्ध प्रतीत हो रहा है । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने संदेही युवक को बाइक बिक्री के संबंध में पूछताछ कर कागजात दिखाने बोले जिसमें उसने बाइक के कागजात नहीं होना बताया । थाना प्रभारी द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक संजय उर्फ कलाऊ नगेसिया ने बाइक को महीने पहले पत्थलगांव क्षेत्र से चोरी करना बताया और कुछ बाइक को धरमजयगढ, पत्थलगांव और खम्हार बाजार से चोरी कर घर बाड़ी में छुपा कर रखना बताया । कापू पुलिस द्वारा आरोपी संजय उर्फ कलाउ नगेसिया के साथ उसके घर गई, जहां आरोपी के बाड़ी में छुपा कर रखें अन्य बाइक बरामद किया गया है ।

आरोपी संजय उर्फ कलाऊ नगेसिया पिता मंगलू नगेसिया उम्र 27 साल निवासी रतनपुर टिहलीसराई थाना कापू जिला रायगढ़ के कब्जे से 05 मोटर सायकल हीरो होण्डा सीडी डीलक्स काला रंग सोल्ड, हीरो एचएफ डीलक्स काला रंग सोल्ड, हीरो एचएफ डीलक्स रेड ब्लैक सोल्ड, हीरो एचएफ डीलक्स लाल काला रंग सोल्ड, हीरो स्प्लेंडर प्लस नीला काला रंग सोल्ड, कुल कीमती करीब 1,80,000 रुपए को बरामद किया गया । आरोपी ने बताया कि कल ही उसने चोरी की बाइक बिक्री के लिये निकाला और पकड़ा गया । थाना प्रभारी द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी निकाली गई जिस पर आरोपी संजय उर्फ कलाऊ नगेसिया के विरुद्ध पूर्व में थाना बतौली जिला सरगुजा में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है । आरोपी के कृत्य पर थाना कापू में धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यवाही में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक देवलाल राठिया, आरक्षक सामवेल मिंज और विभूति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...