बिलासपुर

न्यायधानी में लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले..फिर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला…पीड़िता की शिकायत के बाद चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है जिसमें ज्यादातर पीड़िताएं नाबालिग है, हालांकि इन मामलों में पुलिस सक्रियता से आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है, लेकिन इन घटनाओं से अब छोटी बच्चियों की तक कि सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे है। समाज मे विकृत मानसिकता वाले वहशियों की वजह से हर कोई शर्मिंदा हो रहा है। गुरुवार को फिर एक नाबालिग से जबरदस्ती दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें तोरवा पुलिस ने चंद घंटों में भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र की पीड़िता नाबालिग ने थाने पहुँचकर आरोपी युवक जैस यादव पिता बबला यादव 19 वर्ष निवासी देवरीडीह के खिलाफ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने धारा 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड़ करने के निर्देश दिये गये थे, जिस पर तोरवा पुलिस टीम ने आरोपी की त्वरित पतासाजी कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा सहायक उप निरीक्षक मनोरमा तिवारी , आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्...