रतनपुर

2 पुलिस आरक्षकों ने कार्रवाई का डर दिखाकर ग्रामीण से की लूट…मामले की शिकायत पर हुए गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – 2 पुलिस आरक्षकों द्वारा कार्रवाई का डर दिखाकर ग्रामीण से रुपयों की लूट का मामला सामने आया है, जिसमें प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद रतनपुर पुलिस ने दोनों आरोपी आरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कार्तिक राम नेताम निवासी चुमकंवा कोनी क्षेत्र से थाना रतनपुर उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17/03/2024 को वह रानीगॉव बाजार से सब्जी लेकर कलमीटार के रास्ते अपने घर जा रहा था। प्रार्थी कलमीटार शराब भट्ठी के पास पहॅुचा तभी राजेश साहू व रवि वानखेड़े नाम के दो पुलिस वाले आकर प्रार्थी को आचार संहिता लगने का हवाला देते हुये थाना चलो बोले। आरक्षक थाने के नाम से डरा धमकाकर प्रार्थी से उसके पास रखे 800 रूपये ले लिये। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर थाना प्रभारी अजय कुमार प्रशिक्षु भापुसे द्वारा उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा मार्गदर्शन प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपियों के घर घेराबंदी कर आरोपी राजेश साहु पिता स्व. भागबली साहु उम्र 38 वर्ष, निवासी शांतिनगर तिफरा सिरगिट्टी पुलिस लाईन बिलासपुर और रवि वानखेड़े पिता स्व. रमेश कुमार वानखेड़े उम्र 35 वर्ष निवासी चिंगराजपारा थाना सरकण्डा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...