बिलासपुर

व्यापारी से 10 लाख की उठाईगिरी के मामले में मिली सफलता, संदेही की हुई पहचान…साथ ही 5 लाख रुपए भी हुए रिकव्हर….मध्यप्रदेश के सांसी गैंग का सदस्य है आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तारबाहर पुलिस को उठाईगिरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज के मदद से पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। हालाकि आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। दरअसल 19 अक्टूबर को अग्रसेन मार्ग बाराद्वार निवासी मयंक कुमार अग्रवाल ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ 10 लाख की उठाईगिरी हुई है। मामले में प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह वह किराना सामान खरीदने जनशताब्दी एक्सप्रेस से बाराद्वार से 15 लाख रुपए लेकर बिलासपुर आया था जो व्यापार विहार में किराना सामान खरीदी करने गया था। जिसमें से करीब ₹5 लाख रुपये को अन्य व्यापारियों को भुगतान कर दिया था और बाकी रकम लगभग 10 लाख को बैग में लेकर शाम करीब 5:00 बजे ब्रांडेड अगरबत्ती दुकान व्यापार विहार में सामान खरीदने गया था। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बैग में रखे हुए करीब 10 लाख नगदी रकम को चोरी कर लिया गया। घटना के शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने तत्काल आसपास जगहो के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

इसी बीच फुटेज में पुलिस को कुछ संदेही दिखे। जिनके पतासाजी हेतु विशेष टीम बनाकर देश के अन्य राज्यों से भी इस प्रकार की चोरी उठाई गिरी करने वाले गैंग/आरोपियों की पतासाजी की गई। जिसमें पता चला कि व्यापार विहार स्थित घटनास्थल पर मिले सीसीटीवी कैमरा में दिख रहे एक आरोपी का नाम कबीर सांसी निवासी कड़िया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़ है, जो कि मध्यप्रदेश के सांसी गैंग का है। पुलिस की टीम राजगढ़ मध्य प्रदेश रवाना हुई। टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद लेकर संदेही कबीर सांसी के संबंध में स्थानीय लोगों को फुटेज दिखाकर पतासाजी की, फुटेज को देखकर घटना करने वाले आरोपी का नाम कबीर सांसी होना लोगो ने बताया। पुलिस टीम द्वारा कबीर सांसी के निवास पर स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दी गई। किंतु दिगर राज्य से पुलिस आने की सूचना मिल जाने पर आरोपी घर से फरार हो गया। आरोपी के घर की तलाशी लेने पर पुलिस को घटना में चोरी गए रकम में से 5 लाख नकदी जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है,फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...