रायगढ़

निर्वाचन तत्काल:- वाहनों के चेकिंग में 11 लाख 54 हजार अघोषित नगद जब्त, पुलिस और निगरानी टीम ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – लोक सभा चुनाव के बिगुल बजने के बाद एकबार फिर स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने अपनी नजर तिरछी कर ली है। जिसके फलस्वरूप अवैध रूप से पैसों के परिवहन करने वालो के पकड़े जाने का सिलसिल शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को खरसिया पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत तीन वाहनों से 11 लाख 54 हजार 693 रुपए जब्त किए गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खरसिया पुलिस द्वारा रायगढ़ चौंक के पास उड़नदस्ता (FST) और स्थैतिक निगरानी दल (SST) द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान खरसिया पुलिस द्वारा एक वेगनर और एक विटारा सहित एक इनोवा कार में काफी मात्रा में नगद रुपए का परिवहन करते पकड़ा गया है।

जांच में तीनो वाहन चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। लिहाजा खरसिया पुलिस द्वारा तीनों वाहनों से कुल 11 लाख 54 हजार 693 रुपए नगद को जब्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...