रतनपुर

थोक एवं चिल्हर किराना दुकान पर अज्ञात चोरों का धावा, ताला तोड़कर लाखों के माल पर किया हाथ साफ…पुलिस पहुँची मौके पर

जुगनू तंबोली

रतनपुर– मंडी मेन रोड पर स्थित श्री राम किराना स्टोर्स थोक एवं चिल्हर दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों के सामान को पार कर दिया है। दुकान में चोरी की जानकारी सुबह हुई जब संचालक का पुत्र दुकान खोलने पहुँचा,

जिसने अपने पिता मदन कहरा को इसकी सूचना दी, जो मौके पर पहुँचे और चोरी गए सामानों का जायजा लिया, तब तक पुलिस को इसकी सूचना मिल गई थी, जिन्होंने भी मौके पर पहुँच अपनी जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरो ने पहले दुकान का बिजली कनेक्शन काट दिया, फिर चैनल गेट में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे और सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। संचालक के अनुसार अज्ञात चोरों ने उन्हें लाखों का नुकसान पहुँचाया है, फ़िलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार