बिलासपुर

सीपत और मस्तूरी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के ठिकाने में की छापेमारी…100 लीटर कच्ची शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले की मस्तूरी और सीपत थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है जो बड़ी मात्रा में कच्ची शराब का कारोबार कर रहे थे, जहाँ छापेमारी कर 100 लीटर कच्ची शराब को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति देवगांव चौक में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना पर मौके पर पहुचकर छापेमारी की गई।

जहाँ आरोपी आनंद राम पटेल पिता चंद्रधर पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कुडूभाठा के कब्जे से 60 लीटर महुआ कच्ची शराब को जप्त किया गया। इसी तरह सीपत पुलिस ने ग्राम खांड़ा बाजारपारा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की,

जहाँ आरोपी कांशी राम यादव पिता शीतल यादव उम्र 38 साल निवासी खांड़ा बाजारपारा के कब्जे से तीन नग अलग अलग प्लास्टिक डिब्बा में भरा कुल 45 लीटर महुआ शराब कीमती 9000 रूपये को जप्त किया गया है, दोनों ही मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...