बिलासपुर

आचार संहिता में बिना अनुमति के पूल पार्टी का आयोजन….साथ मे परोसी जा रही थी शराब, पुलिस और प्रशासन की टीम ने की छापेमारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में जिले की पुलिस और प्रशासन की टीम ने आदर्श आचार संहिता के बीच सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित एक होटल द पेट्रीशियन में छापेमारी की है, जहाँ होटल के पीछे स्थित स्वीमिंग पूल में पार्टी का आयोजन किया गया था, जहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, वही डीजे के तेज आवाज के साथ शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की जहाँ बिलासपुर तहसीलदार अतुल वैष्णव,

सीएसपी उमेश प्रसाद गुप्ता, सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम ने कार्रवाई करते हुए डीजे को जब्त कर लिया वही मौके से शराब की बोतलें भी बरामद की है, जिन्हें सिरगिट्टी थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। वही पूल पार्टी में शराब परोसे जाने पर संस्थान संचालक से दस्तावेज भी प्रस्तुत करने कहा गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति ऐसी पार्टी का आयोजन, नियमों का उल्लंघन करते हुए डीजे का संचालन और शराब परोसे जाने का यह पहला मामला है जिसमें बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है, फ़िलहाल पुलिस ने सामग्रियों को जब्त कर विवेचना के लिए सिरगिट्टी थाने को सौप दिया है। जिसके बाद अब जल्द ही होटल द पेट्रीशियन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार