जांजगीर चाँपा

तालाब में नहाने उतरी 06 साल की दो बच्चियां, एक की मौत, दूसरी गंभीर… दोनों बच्चियों को डूबता देख गांव की युवक ने गहरे पानी से निकाला

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र के हॉथी टिकरा गांव में तालाब में नहाने उतरी 06 साल की दो बच्चियों में से एक की मौत हो गई वहीं दूसरी को ईलाज के लिए जिला हॉस्पिटल से बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों बच्चियों को गांव के एक युवक ने जब डूबते देखा तब जाकर बचाया मगर जिला हॉस्पिटल लाने पर एक को मृत घोषित हर दिया गया जबकि दूसरी का ईलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र के हॉथी टिकरा गांव की दो बच्चियां आस्था यादव पिता विजय यादव उम्र 6 वर्ष निवासी केवा जो कि अपने मामा के घर आई थी और विनीता यादव पिता दिनेश यादव निवासी हाथी टिकरा उम्र 06 वर्ष दोनो रिश्ते में ममेरी बहनें घर के पास मौजूद डबरी तालाब में खेलते खेलते नहाने चली गईं

नहाने के दौरान दोनो बच्चियां गहराई में चली गई और डूबने लगी। दोनों के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव का ही युवक आशीष पटेल ने दोनों को गहरे पानी से निकाला और पुलिस की डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुॅची डायल 112 की टीम की मदद से दोनो बच्चियों को जांजगीर जिला हॉस्पिटल लाया गया जहॉ आस्था यादव को मृत घोषित कर दिया गया वहीं दूसरी बच्ची विनीता यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रिफर किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...