रायगढ़

सेल्फी पॉइंट दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार…. होली मनाने पहुँचा था गांव, पुलिस ने कर दी नाकेबंदी

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों के होली में उनके गांव आने की संभावना पर सभी थाना प्रभारियों को विशेष तौर पर मुखबीर लगाकर पतासाजी करने निर्देशित किया गया था जिसमें तमनार पुलिस को एक साल पुराने बहुचर्चित पालीघाट सेल्फी पॉइंट के हत्या मामले के फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर जयनंद साहू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । ज्ञात हो कि पिछले साल मार्च 2023 को रायगढ़-उड़ीसा मार्ग थाना तमनार क्षेत्र के पालीघाट सेल्फी प्वाइंट के पास दो ट्रक ड्राइवर प्रवीण ओझा और पवन उपाध्याय निवासी उत्तर प्रदेश का शव मिला था । मामले की तफ्तीश करते हुए 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए रायगढ़ पुलिस ने खुलासा में बताया कि दोनों ट्रेलर ड्राइवरों के ट्रेलर लूटपाट की सुनियोजित प्लानिंग कर हत्या के बाद शवों को पालीघाट सेल्फी पॉइंट पर डम्प किया गया था । मामले में 08 आरोपी- मनोज साहू, अजय साव, आकाश कहरा, जुनैल खान, राकेश खूंटे, अजय यादव, नंदु लहरे और जयनंद साहू की संलिप्तता थी जिसमें रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । आरोपी जुनैल खान ने आरोपी नंदु लहरे निवासी बरतुंगा, डभरा और जयनंद साहू निवासी खुर्सीपाली खरसिया से मिलकर गाड़ी को कटवाने की व्यवस्था करवाया था । मामले में नंदू लहरे और जयनंद साहू फरार थे जिनके विरुद्ध धारा 299 सीआरपीसी के तहत चालान पेश किया गया । न्यायालय द्वारा दोनों का स्थायी वारंट जारी किया गया है । पुलिस की लगातार दबिश पर आरोपी जयनंद साहू, रायगढ़ जिले से फरार होकर पंजाब, दिल्ली में छिपकर रह रहा था । फरार आरोपी के होली में गांव आने की संभावना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद रहटगांवकर मुखबीर लगाकर रखे हुये थे जिस पर आरोपी जयनंद साहू जो थाने का हिस्ट्रीशीटर है के गांव में आने की सूचना मिली । 24 मार्च को खरसिया पुलिस थाने के प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में आरोपी जयनंद साहू को पुलिस ने धर दबोचा और हत्या मामले में घरघोड़ा न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है । वही फरार आरोपी नंदू लहरे की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...