बिलासपुर

बिलासपुर : चरित्रशंका पर आरोपी पति ने पत्नी को उतारा था मौत के घाट….होली की रात हत्या कर हो गया था फरार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चरित्र शंका पर अपनी पत्नी कि हत्या करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च को सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि भरत चौक चिंगराजपारा के पास एक मकान में महिला की लाश मिली है। जिसपर सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंच। जांच शुरू की जिसमे पता चला कि पति मुकेश साहू और मृतका श्वेता कौशिक ने लव मैरिज कर कुछ दिनों से वहा रह रहे थे। जहाँ होली की रात चरित्र शंका पर उपजे विवाद के बाद मुकेश ने शराब के नशे में अपनी पत्नी श्वेता कौशिक पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपी पति कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस से फरार होने के फिराक में था। लेकिन सकरंडा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने उनके मसूबो पर पानी फेरते हुए रेल्वे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।

बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर बिलासापुर लाई है। पूछताछ में आरोपी ने उक्त घटना को चरित्र शंका के आधार पर अंजाम देने की बात कही है । वही इस पूरे मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने में उपनिरीक्षक कृष्णा साहू, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक राकेश यादव, आरक्षक विकास यादव एवं आरक्षक रविशंकर यादव का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला,