बिलासपुर

पेट्रोल लेकर तहसील कार्यालय पहुँचा युवक देने लगा धमकी….अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप, तहसीलदार अतुल वैष्णव ने दर्ज कराई एफआईआर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तहसील कार्यालय में गुरुवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर तहसीलदार के चेंबर में घुसकर हंगामा मचाने लगा। युवक ने किसी प्रकरण में अपने पक्ष में आदेश करने की बात कहते हुए तहसीलदार को अपने ऊपर पेट्रोल डाल लेने और आग लगा लेने की धमकी देने लगा। इस पर तहसीलदार और तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने शाही रिजवान नाम के इस युवक को समझाने का प्रयास किया पर युवक अपनी मनमानी पर उतर आया और तहसीलदार अतुल वैष्णव को धमकाने लगा, नहीं मानने पर तहसीलदार ने सिविल लाइन पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस के जवान यहां पहुंचे और तहसील कार्यालय से युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गए। बाद में थाने जाकर तहसीलदार ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का अपराध दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि गुरुवार को ही तहसील अधिवक्ता संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर अनाधिकृत लोगों के तहसील परिसर में घूमने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,