बिलासपुर

अवैध रेत उत्खनन कर बाहर डंप कर रहे 75 ट्रैक्टर रेत जब्त….ग्राम घुटकू में की गई बड़ी कार्रवाई, 50 ट्रैक्टर लावारिस रेत भी लिया गया कब्जे में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश और एसडीएम ज्योति पटेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग द्वारा ग्राम घुटकू में अवैध रेत परिवहन एवं डंपिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसके अंतर्गत 35 ट्रैक्टर अवैध रेत घुटकू निवासी तिलक वर्मा द्वारा डंप करके रखा गया था जिसके विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा प्रकरण बनाया गया।

उसी तरह जीवेन्द्र सिंगरौल द्वारा 40 ट्रेक्टर रेत अवैध तरीके से डंप करके रखा गया था। इसके अलावा घुटकू ग्राम में बंच 50 ट्रेक्टर रेत लावारिस हालत में पड़ा मिला जिसे राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डिस्पोज़ल करते हुए पुनः नदी में डाल दिया गया।

संपूर्ण कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह, राजस्व निरीक्षक होमेश सिंह, पटवारी एसपी शुक्ला, खनिकर्म विभाग से सहायक खनिज अधिकारी पदमिनी जांगड़े के नेतृत्व में टीम व पुलिस अधिकारी शामिल थे।

सशक्त नारी महासंघ महिला समूह घुटकू की अध्यक्ष बिलसिया पटेल के नेतृत्व में महिलाओं ने अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...