रतनपुर

सागौन की लकड़ी जंगल से काटकर बेचने वाला एक शातिर आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से लकड़ी और फर्नीचर बरामद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पुलिस ने एक आरोपी के घर छापेमारी कर सागौन की लकड़ी और फर्नीचर को जब्त किया है, जिसे आरोपी ने जंगल से चोरी कर लाया था। मिली जानकारी के अनुसार थाना रतनपुर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम नेवसा में एक व्यक्ति जंगल से सागौन की लकड़ी चोरी कर भारी मात्रा में अपने घर में रखा है तथा फर्नीचर बनाकर बिक्री करता है।

सुचना पर थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे(प्रशिक्षु) के द्वारा टीम गठित कर ग्राम नेवसा में लक्ष्मी सूर्यवंशी के घर दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी व फर्नीचर को बरामद कर पुलिस टीम द्वारा वन विभाग को सुचित किया।

वन विभाग द्वारा लकड़ी को जप्त व आरोपी की गिरफ्तारी की गई। उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरी. देवेश सिंह राठौर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, बलदेव सिंह, व वन विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो...