बिलासपुर

कोविड19 टेस्ट सेंटर में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक ही होगी जांच….त्यौहार को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिली थोड़ी राहत…लेकिन 24 घंटे आपात टेस्ट सुविधा भी उपलब्ध

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में बीते 8 महीनों से कोविड प्रबंध में लगे मेडिकल स्टाफ को दीपावली त्योहार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आंशिक राहत दी है। सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन ने जिले के सभी कोविड टेस्ट सेंटरो के कार्यावधि के समय को हाफ टाइम कर दिया है। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक जिले के कोविड टेस्ट के लिए खोले गए सेंटर में संदेहियों की केवल सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक ही जांच हो सकेगी। जिसकी रिपोटिंग सेंटर प्रभरियों को दोपहर 2.30 तक सीएमएचओ कार्यालय में करना होगा। गौरतलब है कि सिम्स हॉस्पिटल में होने वाले ट्रू नॉट और आरटीपीसीआर जांच 15 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके बाद से जिले में इनदिनों कोरोना संदेहियों की केवल एंटीजन से ही जांच हो रही है। इस बीच मेडिकल स्टाफ को राहत देने बिलासपुर सीएमएचओ ने जिला सर्विलेंस अधिकारी, बीएमओ और सैम्पल प्रभरियों को लिखित आदेश जारी करते हुए निर्धारित समय तक सैम्पल लेकर जांच रिपोर्ट सौपने के निर्देश दिए हैं। 

आपात स्थिति के लिए 24 घन्टे टीम रहेगी तैनात,,गंभीर मरीजो कि जांच होगी प्राथमिकता..

स्वास्थ्य विभाग में कोविड टेस्ट के लिए तैनात मेडिकल स्टाफ को दीपावली त्योहार के मद्देनजर ड्यूटी में हाफ टाइम की राहत दी गई है। लेकिन इस बीच एक्सीडेंट, या फिर मरीज के इलाज के पूर्व होने वाले कोविड टेस्ट के लिए सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन के निर्देश पर कोविड टेस्ट के लिए अलग से टीम बनाई गई है। जो आपातकालीन स्थिति में मौके पर पहुँच संदेही मरीज की कोविड जांच करेगी। इसको लेकर जिले के संबंधित निजी हॉस्पिटल प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग से सीधे संपर्क कर अंचल के मरीजो की समस्या दूर कर सकेंगे। इसके अलावा मरीज के परिजन 104 टोल फ्री नंबर में भी कॉल कर 15 नवंबर तक उक्त सुविधा का लाभ ले सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...