रतनपुर

रतनपुर: अवैध धान खरीदी-बिक्री पर 150 कट्टी धान सहित माजदा वाहन जब्त…पुलिस ने की नाकेबंदी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध धान खरीदी एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 150 कट्टी धान से भरे एक माजदा वाहन को जप्त किया है। यह कार्रवाई वाहन चालक द्वारा धान की खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चोरी की मशरूका होने की आशंका के चलते की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना रतनपुर में सूचना मिली कि माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BV 6881 का चालक अवैध रूप से धान की खरीदी कर उसे कृषि उपज मंडी में बेचने के उद्देश्य से ग्राम खरगहनी थाना कोटा से ग्राम तेंदुभाठा थाना रतनपुर की ओर ले जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने ग्राम बारीडीह मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन चालक की पहचान रामेश्वर ध्रुव पिता प्यारेलाल ध्रुव, उम्र 37 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 150 बोरी धान पाई गई। पूछताछ के दौरान चालक धान से संबंधित कोई भी खरीदी-बिक्री का बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत वाहन सहित धान की बोरियों को जब्त कर विधिवत कार्रवाई की। मामले की सूचना तत्काल तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को दी गई, जो मौके पर पहुंचकर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रहे हैं। रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...