बिलासपुर

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में फिर पकड़े गए 4 गाँजा तस्कर….जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने 4 बैग से 9 किलोग्राम गाँजा किया जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतज़ार कर रहे 4 गाँजा तस्करों को जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने पकड़ा है, जिनके कब्जे से 1 लाख 80 हजार कीमती 9 किलोग्राम गाँजा को बरामद किया गया है। ग़ौरतलब है कि जी आर पी एंटी क्राइम टीम जीआरपी बिलासपुर द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेट फ़ार्म नंबर 6 कटनी छोर तरफ़ कुछ व्यक्ति ट्रेन के इंतज़ार में बैठा थे, जो चेकिंग के दौरान पूछने से गोलमोल जबाव दे रहे थे, फिर उनके बैग की तलाशी ली गई, जिसमे 9 किलोग्राम गाँजा होना पाया गया जिसकी कुल क़ीमत 180000/- एक लाख अस्सी हज़ार के आसपास है

पकड़े गये आरोपीयो की पहचान अकड़ा प्रसाद पिता राम प्रसाद उम्र 20 वर्ष, पारस बघेल पिता जगमोहन बघेल उम्र 25 वर्ष, विक्की बेरहा पिता संतोष बेरहा उम्र 20 वर्ष, असलम अली पिता निसार अहमद उम्र 23 वर्ष सभी निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है, जो संभलपुर से जबलपुर किसी गोलू सोनकर जो जबलपुर का रहने वाले के पास गाँजा पहुँचाने की जानकारी दे रहे है सभी आरोपीयो को पकड़कर जी.आर.पी.थाना बिलासपुर के सुपुर्द किया गया, जहां धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में बिलासपुर प्रभारी, स्टाफ़ एवं जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक लक्ष्मण गाइन, संतोष राठौर ,सौरभ नागवंशी, मन्नु प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ...