रतनपुर

रतनपुर: 14 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…2 बाइक भी हुई जब्त, पुलिस ने घेराबंदी कर लिया कब्जे में,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के थाना रतनपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.336 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है, साथ ही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। 18 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति ग्राम गिधौरी से दो मोटरसाइकिलों में अवैध गांजा लेकर नेवसा रोड से ग्राम जाली की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कुशल निर्मलकर 23 वर्ष और जयकिशन उर्फ दीपक सारथी 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गिधौरी, थाना रतनपुर शामिल हैं। फरार आरोपी आशीष कश्यप की तलाश जारी है। आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना रतनपुर एवं एसीसीयू टीम के अधिकारी-कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...