पचपेड़ी

गतेश्वर नाथ मंदिर से शिवलिंग की चोरी पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,सीएसपी, फॉरेंसिक,सहित डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची मौके पर

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर में बीती रात अज्ञात चोर द्वारा गांव के गतवा तालाब के पास स्थित व्हाइट संगमरमर पत्थर के शिव लिंग को चोरी कर लिया गया है।वही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर में बीती रात वार्ड क्र.19 में बस्ती के अंदर स्थित गतवा तालाब के तट में स्थित गतेश्वर महादेव के शिव लिंग को कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर काले ग्रेनाइट की जलहरी में स्थित सफेद संगमरमर की शिव लिंग को चोरी कर ले गया है।

गांव के गुहलेद साहू ग्रामीण ने जब सुबह 4 बजे नहा कर पूजा करने मंदिर पहुंचा तब देखा की जलहरी के ऊपर का भाग शिवलिंग गायब है जिसके बाद इस घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी।

वही सूचना के बाद सीएसपी उदयन बेहर मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत,पचपेड़ी थाना प्रभारी ओपी कुर्रे,फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

गांव में खुदाई के दौरान निकली थी काले ग्रेनाइट की जलहरी

ग्रामीणों ने बताया की गांव में ही खुदाई के दौरान काले ग्रेनाइट की जलहरी जमीन से खुदाई के दौरान मिली थी जिसको ऊपर जलहरी में लगाने सफेद संगमरमर की शिव लिंग को 1947 में भारत आजाद होने के बाद स्वर्गीय कपिल नाथ पांडेय ने इस शिव लिंग को मध्यप्रदेश स्थित भेड़ाघाट से बिलासपुर तक ट्रेन से लाया गया था जिसके बाद साधन की कमी होने के कारण बिलासपुर से पैदल ही गांव लेकर गए और उसकी स्थापना की गई।

गतेश्वर नाथ नाम से पुन्नी मास में 7 दिवसीय ओखर में लगता है मेला

ग्रामीणों ने बताया की पुन्नी मास फरवरी माह में बीते 5 वर्षो से ग्राम ओखर में मेला का आयोजन किया जा रहा है जो गतेश्वर नाथ के पूजा अर्चना के बाद मेले की शुरवात होती है।

शिवलिंग का अपने आप बढ़ता है आकार और बदलता है रंग

गांव में रहने वाले काशीराम रजक शिक्षक ने बताया की गतेश्वर नाथ शिव लिंग का आकार धीरे धीरे बढ़ रहा था वही साल में तीन बार अपना रंग बदलता था जिसे पूरा गांव मिलकर रोज सुबह शाम पूजते थे।

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा हो चुके है खराब

जिस मंदिर में शिवलिंग की चोरी हुई है इस मंदिर में गांव के साहू समाज वालों ने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था जो बीते माह बंदर के कूदने से खराब हो गया है।

दान पेटी को नही ले गए चोर

मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर देखा तो पता चला की अंदर स्थापित काले ग्रेनाइट की जलहरी को किसी नुकीली हथियार से उखाड़ने खनन का प्रयास किया गया है। वही अंदेशा जता रहे है की जलहरी को खनन करने में सफल नहीं होने से ऊपर लगे संगमरमर के शिवलिंग को ग्रेनाइट समझकर ले गए होंगे।

सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार संदेही

मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में लगे एक घर के सीसी टीवी कैमरा को चेक करने पर पता चला कि रविवार सोमवार की दरमियां रात 1:40 बजे के आसपास बाइक में सवार दो व्यक्ति दिखाई दे रहे है और ऊपर टोपी पहने हुए है और मुंह को बांध रखे है।वही आशंका जताई जा रही है की वही व्यक्ति शिवलिंग को चोरी कर ले गए होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...