मस्तूरी

VIDEO: शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में फैला डायरिया… मस्तूरी ब्लॉक के 2 गांवों में 25 से अधिक ग्रामीण हुए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

उदय सिंह

मस्तुरी –  बिलासपुर शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में भी डायरिया अपने पाव पसार रहा है। वही स्वास्थ्य विभाग जानकारी मिलते ही जांच और उपचार में जुट गया है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी ब्लाक के ग्राम मानिकचौरी एवं ग्राम कोकड़ी में डायरिया ने 2 दर्जन से अधिक लोगो को अपनी चपेट में ले लिया है। वही शाम रात तक मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग डायरिया पीड़ित गांव में कैंप लगाकर पीड़ित मरीजों का इलाज में जुट गई है। मस्तुरी बीएमओ नंदराज कंवर ने बताया की ग्राम मानिकचौरी से डायरिया से पीड़ित 3 मरीज और ग्राम कोकड़ी से 1 मरीज एवं ग्राम दर्रीघाट से एक मरीज मस्तुरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होकर इलाज करवा रहे है।

मरीजों को चेक करने पर डायरिया का लक्षण दिखाई दे रहा है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम मानिकचौरी में गांव के अन्य लोगो का चेकअप कर सेंपल लिए है जिसमे एक ही गांव मानिकचौरी से लगभग 25 मरीजों में डायरिया के लक्षण पाए गए है। जिनका गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है।वही मानिकचौरी के पास ही ग्राम कोकड़ी है वहां भी लगभग 5 मरीजों में डायरिया के लक्षण मिले है जिसे पचपेड़ी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

जिले में हो चुकी है 5 मौतें…

जल जनित रोग में से एक डायरिया की वजह से बिलासपुर जिले में अब तक 5 जाने जा चुकी है, लिहाज़ा स्वास्थ्य विभाग सूचना मिलते ही ऐसे क्षेत्रों में कैम्प लगाकर उचित दवाइयां और उपचार उपलब्ध करा रही है, वही सत्याग्रह न्यूज़ भी आम लोगों से अपील कर रही है कि दूषित जल से यह बीमारी आप को अपनी चपेट में ले सकती है इसलिए पानी उबालकर ही उपयोग करें और चिकित्सकों से परामर्श कर उपचार कराएं।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...