रायगढ़

आईपीएल मैच में सट्टा बाजार जोरों पर….पुलिस भी चला रही अभियान, फिर पकड़े गए 2 बुकी, नगदी सहित लाखो का माल जब्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही जारी है । कल शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लिखते साइबर सेल और कोतवाली पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पकड़ा गया था । इसी क्रम में रविवार 31 मार्च की रात्रि नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर ढिमरापुर चौक पर आरोपी गौरव देवांगन पिता हेमन्त देवांगन उम्र 30 वर्ष निवासी पैलेस रोड गद्दी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ को दिल्ली और चेन्नई के मध्य आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया है । आरोपी गौरव देवांगन से ₹15,000 नगद एवं वनप्लस मोबाइल कीमत करीब 42,000 रुपए तथा जिंदल रोड ढिमरापुर चौक के पास आरोपी अजहर मोहम्मद पिता हुसैन मोहम्मद उम्र 26 वर्ष निवासी इंदिरानगर गंगाराम तालाब के पास थाना कोतवाली रायगढ़ को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा मोबाइल पर नोट करते पकड़ा गया है जिसके पास से नगद रकम ₹20,000 और एक आईफोन 13 प्रो मैक्स कीमती करीब 1 लाख 30 हजार रुपए को जप्त किया गया है । आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्सएप ऐप पर क्रिकेट सट्टा खिलाने का लिंक मिला है । आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है । दोनों कार्रवाई में पुलिस ने सट्टा में लगे रकम समेत कुल 2 लाख 07 हजार रूपये की मशरूका की जप्ती की गई है । सीएसपी आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, जगदीश नायक, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक नवीन शुक्ला, प्रशांत पंडा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, महिला आरक्षक मेनका चौहान शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...