बिलासपुर

चुनावी रैली में गए थे परिजन…घर मे हुई नगदी सहित सोने चांदी की चोरी, सकरी थाना क्षेत्र की घटना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रैली में शामिल होने गए सूर्यवंशी परिवार के नाक के नीचे अज्ञात चोरों ने घर में धावा बोलकर 95 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत भरनी निवासी सत्‍येन्‍द्र खरे ने सकरी थाने में दर्ज कराई है। जहा पेशे से वकील सत्‍येन्‍द्र खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार सहित 18/02/2025 के दोपहर 01/00 बजे गांव मे ही रैली मे शामिल होने के लिये गए हुए थे। इस समय घर मे केवल प्रार्थी की दादी बुंदेला बाई थी। घर का दरवाजा को ताला बंद नही किये थे केवल कुण्‍डी लगाकर गये थे। सब जब करीब शाम को 5 बजे घर आए तो घर का कुण्‍डी का दरवाजा खुला हुआ था अंदर कमरा मे जाकर देखे तो अलमारी का ताला टुटा हुआ था। जब घर की जांच की तो पता चला कि आलमारी अंदर टूटा और खुला हुआ था उसके अंदर नगदी रकम 15000 सहित सोने चांदी के गहने सहित कुल 95000 रुपए की अज्ञात चोर चोरी कर रफूचक्कर हो गई है। इधर मामले में सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...