क्राईमरतनपुर

बैंक जाने के दौरान सड़क हादसे में मैनेजर की मौत

आकाश दत्त मिश्रा

एक बार फिर रतनपुर में सड़क हादसे में किसी की जान चली गई । ऐसा कोई दिन नहीं जब यहां सड़क हादसा ना हो रहा हो। शुक्रवार सुबह रतनपुर क्षेत्र के छतौना निवासी 35 वर्षीय राम नारायणम मार्को लखराम जा रहे थे। राम नारायणम लखाराम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर थे। हर दिन की तरह रतनपुर के महामाया पारा स्थित अपने किराए के मकान से निकलकर अपनी बाइक पर सवार होकर वे लख राम जा रहे थे, लेकिन नहर पारा के पास सड़क पर उनकी बाइक स्लिप हो गई और सड़क के किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में उनके सर पर सांघातिक चोट आई, जिसके चलते मौके पर ही उनकी जान चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना 112 सेवा को दी। जिसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...