क्राइमजांजगीर चाँपा

हाईकोर्ट ने किया जांजगीर एसपी एसडीओपी आरटीआई को तलब,  3 फरवरी को हुई थी भाजपा नेता और उसके परिवार के साथ मारपीट

डेस्क

बिलासपुर हाई कोर्ट ने भाजपा नेता और उसके परिवार पर हमला करने वालों पर साधारण मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर चांपा एसपी, जांजगीर एसडीओपी और थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। गौरतलब है कि 3 फरवरी को मेला जांजगीर निवासी विकास शर्मा और उनके परिवार के साथ मेला में मारपीट की घटना हुई थी जिसमें भाजपा नेता विकास शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनका इलाज अपोलो बिलासपुर में लंबे समय तक चला वही उनकी पत्नी उनके माता-पिता और भाई के साथ भी मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया था इसके बावजूद जांजगीर थाने में मामूली धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसके बाद पीड़ित विकास शर्मा ने बिलासपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुमित सिंह के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी जिसमें अस्पतालों के समस्त मेडिकल दस्तावेज भी संलग्न किए गए थे याचिका में उल्लेख किया गया था कि आरोपी पक्ष राजनीतिक रसूख रखता है जिसकी वजह से पुलिस मामला दर्ज करने में हीला हवाला कर रही है। याचिका की सुनवाई के बाद जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा के कोर्ट ने जांजगीर एसपी सहित संबंधितो को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है।

error: Content is protected !!
Letest
चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के...