दुर्ग

सुने मकान में 5 लाख की चोरी…2 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

दुर्ग – सुने घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला दुर्ग थाना क्षेत्र का है। जहा शिवपारा में स्थित प्रार्थी प्रवीण सेल के सुने मकान में 29 मार्च को चोरी की घटना को अंजाम देकर अज्ञात चोरों ने 5 लाख के माल पर हाथ साफ किया था। इधर मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के साथ दुर्ग पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी अमन को पकड़ा। जो पूर्व में भी हत्या और मारपीट के मामले में जेल की हवा खा चुका है। पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहा था।लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने पड़ोसी दीपेश और अन्य दो नाबालिग के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे उसने प्रार्थी प्रवीण सेल के सूने मक़ान से सोने का हार, सोने की मांग टीका, सोने की अंगूठी, सोने का लाकेट, सोने का टाप्स, एवं चांदी का पायजेब, चांदी का करधन, चांदी का लच्छा, चांदी का पायल, चांदी का पायल, चांदी का चेन, चांदी का बिछिया एवं घर में लगे म्युजिक सिस्टम व घर में लगे कैमरे की डीवीआर एवं सेटअप बॉक्स कि चोरी की थी। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सभी सामानों को जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...