मुंगेली

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित… 6 वीं और 9 वीं में प्रवेश के लिए 6 हजार 280 छात्र छात्राओं ने किया था आवेदन

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के ग्राम दाबो स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06वीं एवं 09वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी और 10 फरवरी को आयोजित की गयी थी। जिसमें कक्षा 06वीं के लिए 05 हजार 860 और कक्षा 09वीं के लिए 420 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया गया था। जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि कक्षा 06वीं में प्रवेश के लिए 38 और 09वीं में प्रवेश के लिए 03 अस्थायी चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। उक्त सूची का अवलोकन विद्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहा है। यहां पर अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा सीबीएसई पाठ्यक्रम अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा, भोजन, गणवेश एवं पाठ्य सामग्री प्रदान किया जाता है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला