बिलासपुर

कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने वनांचल क्षेत्रो का किया दौरा…मतदान केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और योजनाओं का लिया जायजा

रमेश

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने कोटा ब्लॉक के आधा दर्जन से ज्यादा दूरस्थ गांवों का दौरा कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों का सूक्ष्म अवलोकन कर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख रूप से शिवतराई, केकराडीह, बेलगहना, लुफा, कुरदर एवं आमागोहन में मतदान केन्द्रों को देखा। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शिवतराई में निर्माण स्थल पर कार्यरत मनरेगा मजदूरों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। जनपद पंचायत के अंतर्गत 103 ग्राम पंचायतों में 22 हजार से ज्यादा मजदूरों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली। कलेक्टर-एसपी ने इन ग्रामों में संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों एवं छात्रावासों का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री शरण ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि बिलासपुर जिले में तीसरे चरण के अंतर्गत 7 मई को मतदान होना है। इस समय काफी गरमी रहेगी। इसे देखते हुए मतदाताओं के लिए ठण्डा पानी, छाया आदि सुविधाएं केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाये। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये। शिवतराई के प्राथमिक शाला को मतदान केन्द्र बनाया गया है। लगभग एक हजार मतदाता यहां वोट डालेंगे। बीएलओ ने बताया कि इनमें 85 वर्ष से अधिम उम्र के 9 मतदाता है। इनमें से दो मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट करने का आवेदन किए हैं।

उन्होंने रैम्प की व्यवस्था एवं साफ-सफाई एवं बिजली की सुविधा भी सभी मतदान केन्द्रों में मुहैया कराने को कहा है।कलेक्टर ने शिवतराई, बेलगहना,कुरदर एवं आमागोहन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने समीक्षा कर गरमी के मौसम में आस-पास के गांवों में संभावित बीमारी एवं इलाज की समीक्षा की। उन्होंने इन अस्पतालों में दवाई वितरण, भण्डार, लेबर रूम एवं अन्य व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने कहा कि इतना ही दवाईयां मंगाए जितनी जरूरत हो। ज्यादा मात्रा में दवाई स्टोर रखने और उपयोग नहीं होने से एक्सपायरी होने की संभावना रहती है।

उन्होंने मरीजों से भी बातचीत कर इलाज की जानकारी ली। बेलगहना अस्पताल के दो कमरों की फ्लोर नीचे बैठ रही है, जिसे नये सिरे से सुधारने के निर्देश आरईएस को दिए। बाईक एम्बुलैंस की उपयोगिता की भी जानकारी ली। बैगा बहुल क्षेत्रों के अस्पतालों में बाईक एम्बुलैंस उपलब्ध कराई गई है। इनके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। कुरदर में बताया गया कि पिछले महिने छह डेलिवरी सहित 30 मरीजों को उनके निवास से अस्पताल पहुंचाया गया है।

कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान बेलगहना तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कुछ प्रकरणों की फाईल देखी और तेजी से निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल, डीईओ टीआर साहू, एसडीएम श्री उर्वशा, सीईओ युवराज सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...