मस्तूरी

10 वीं बोर्ड परीक्षा में मस्तूरी क्षेत्र की साक्षी साहू ने बनाई टाप टेन सूची में जगह…. 97.50% लाकर हुई उत्तीर्ण

उदय सिंह

मस्तुरी – विकास खंड के ग्राम पंचायत लोहर्सी में शिक्षा संस्कार पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्र साक्षी साहू ने सीजी बोर्ड के आज 10 वी, 12 वी के जारी हुए रिजल्ट में टाप टेन में अपनी जगह बनाई है। साक्षी साहू को 600 नंबर के प्रश्न पत्र में 585 नंबर मिले है, जिसने यह बड़ी सफलता हासिल कर अपने माता पिता,गुरुजनों और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। सीजी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद जब हमारी टीम ने साक्षी साहू के घर लोहर्सी पहुंची तब उसके पिता सुरेंद्र साहू ने बताया की वह सरकारी टीचर है जो लोहर्सी के ही प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते है।वही उसकी मां हरिप्रिया साहू गृहणी है।

उन्होंने बताया की उनके 2 बच्चे है जिसमे बड़ा लड़का लोकेश कुमार साहू धमतरी जिले के कुरूद में नवोदय विद्यालय में 12 वी तक पढ़ाई पूरा करने के बाद बंगलोर में बीएससी बीएड की पढ़ाई कर रहे। सुरेंद्र साहू मूलत सारंगढ़ (बिलाईगढ़)जिले के सरिया ब्लाक क्षेत्र के ग्राम लुकापारा के निवासी है, जो पिछले 7 वर्ष पूर्व ट्रांसफर होकर मस्तूरी विकास खंड के ग्राम लोहर्सी में किराए के मकान में रहकर उसी गांव में शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे है। जब हमने टॉपर साक्षी साहू के बारे में जानकारी ली तो पता चला की साक्षी 15 दिन पूर्व उड़ीसा स्थित अपने नाना नानी के घर गई हुई है।

जिससे फोन पर बातचीत में बताया की उसको शुरू से ही पढ़ने में रुचि रही है क्लास 1 ली से 9 वी तक सभी कक्षाओं में अच्छे अंकों से पास हुई है। वह रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी। आगे पढ़ लिखकर डॉक्टर बनने का लक्ष्य है जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी है। वही इस सफलता का श्रेय उसने अपने माता पिता,गुरुजनों और स्कूल को दी है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...