बिलासपुर

रतनपुर पुलिस पर जबरिया कार्रवाई का आरोप…पीड़ित युवक के परिजनों ने आईजी- एसपी से लगाई न्याय की गुहार

भुवनेश्वर बंजारे

रतनपुर – जिले में नशे के खिलाफ़ जारी कार्रवाई के बीच रतनपुर पुलिस पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए है। जहा अपनी वाह वाही लूटने पुलिस के द्वारा एक युवक को पुलिसिया कार्यवाही पर आवाज उठाना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों का आरोप तो यही है कि रतनपुर पुलिस द्वारा पुलीसिया कार्यवाही की खानापूर्ति के लिए भोले भाले युवक को बली का बकरा बना दिया गया है।

जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत जाली के पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से की है मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाली का बताया जा रहा है जहां 3 अप्रैल को रतनपुर पुलिस अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी।

जहां हिरन बाई के घर में तलाशी के बाद शराब नहीं मिलने के बाद पुलिस द्वारा बकायदा अपने साथ लाई गई शराब के साथ हिरन बाई के खिलाफ कार्यवाही की जा रही थी। जिसका विरोध गांव के ही विशाल नेताम ने किया। जिससे आक्रोशित पुलिस ने विशाल नेताम को पकड़ कर थाने ले गई और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दी। परिवार का आरोप है कि रतनपुर पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई भी की है। इधर इस मामले में युवक के परिजनों ने गुरूवार को एसपी और आईजी से लिखित शिकायत की है।

जहां उन्होंने मामले में उचित कार्यवाही के साथ युवक के खिलाफ हुई कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की है। हालाकि इस मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देशों के ऊपर सभी की निगाहे टिकी है। फिलहाल जांच के बाद ही इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...