बिलासपुर

डॉक्टर के सुने मकान में चोरों ने बोला धावा,,सोने चांदी के जेवर सहित स्कूटी ले उड़े चोर…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- न्यायधानी में चोर गैंग के हौसले बुलंद हो गए है। जो अब स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे शहर के आउटर इलाको के बाद अब शहर के बीचों बीच चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहा क्रांतिनगर में डॉक्टर के सुने मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 80 हज़ार के माल पर अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसकी शिकायत रविवार को प्रार्थी ने तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। जहा डा. वंदना ने बताया है कि वह 7 सितंबर को अपने ऑफिस के काम से हैदराबाद गई थी। जहा से रविवार को वह घर वापस लौटी तो देखा की घर में लगा ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर प्रार्थी ने देखता तो घर का पूरा समान बिखरा हुआ था।

जब उन्होंने घर में रखे सामनो को जांच की तो पता चला कि सामान,आभूषण कीमती करीबन 40,000 और एक्टिवा स्कुटी क्रमांक CG 10 NA 6094 कीमती करीबन 25,000, सैमसंग एलईडी टीवी 43 इंच कीमती करीबन 10,000, आलमारी में रखें नगदी 10,000 रूपये कुल मिलाकर करीब 85,000 हज़ार की चोरी का पता चला। वही घर में लगे सीसीटीवी को कब प्रार्थी ने चेक किया तो पता चला अज्ञात चोर 8 सितंबर को ही चोरी की घटना को अंजाम दे चुके थे। इधर घटना के शिकायत के बाद
तारबाहर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...