बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी, अब आसानी से संक्रमण के चपेट में आ रहे लोग….आज फिर 165 से अधिक नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की घुसपैठ अब भी जारी है। बुधवार को भी जिले में कोरोना की गति 160 प्लस पर रही। जहां 169 नए मरीजो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने कि है। जिसमे से 164 मरीज जिले से है। तो बाकि पांच मरीज जांजगीर, कोरिया,मुंगेली जिले के रहने वाले है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 11403 हो गई। बुधवार को जिले में फिर से कोरोना का प्रहार स्वास्थ्य अमले पर ही भारी पड़ा है। जहाँ जिला कोविड हॉस्पिटल, मेंटल हॉस्पिटल सेंदरी और निजी हॉस्पिटलों के साथ सीएमएचओ दफ्तर से करीब आधा दर्जन मरीज कोविड के चपेट में आए है। जिनमें मेडिकल स्टाफ,क्लर्क सहित अन्य लोग शामिल है। इसके अलावा पुलिसकर्मी, एनटीपीसी कर्मचारी,हाईकोर्ट सहित रेलकर्मी भी संक्रमित मिले है। पॉजिटिव मरीज सोनसरी मगरपारा चौक,, पुलिस लाइन ,बाजारपारा सीपत, सिरगिट्टी, लाल खदान, हाफा सकरी, लोको कॉलोनी, जरहाभाटा, क्रांति नगर ,बन्नाक चौक ,महावीर सिटी, शांति नगर ,तिफरा, हरदी कला, चकरभाटा कैंप, गनियारी ,,मल्हार ,,एनटीपीसी ,पारा घाट ,किरारी, रिस्दा, राजकिशोर नगर ,सीएमएचओ ऑफिस,, बिरकोना ,,आसमा सिटी,, जूना बिलासपुर,, नेचर सिटी,, अभी पावर प्लांट सिलपहरी ,,सेंदरी कोनी ,,अग्रसेन चौक, बीएसएनएल ऑफिस ,,सकरी,, ओम नगर ,,हाई कोर्ट, कोविड-19 हॉस्पिटल,,दयालबंद ,, नेहरू नगर ,भारती नगर ,चिंगराजपारा ,, मेंटल हॉस्पिटल ,बिल्हा, 27 खोली ,गतौरा ,देवधर नगर,, वसंत विहार ,उसलापुर, मंगला तोरवा, तखतपुर ,,कोनी सहित अन्य जगहो से मिले है। इधर बुधवार को जिले के 94 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिसके साथ अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो कि संख्या बढ़कर 9448 हो गई। जबकि अब भी 1743 एक्टिव मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है। 

मौत के मामलों में कोरोना ने दी राहत,जिले में बीते 24 घन्टो में केवल दो मरीज की टूटी सांसे..

जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मौत के मामलों में बुधवार को आंशिक कमी देखने को मिली है जहां बीते 24 घंटों में कोरोना से केवल दो मौत होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोरबा में रहने वाली 54 वर्षीय संक्रमित फीमेल महिला की मौत अपोलो हॉस्पिटल में हुई है। जिसे पूर्व में इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ डॉक्टरो के लाख कोशिशों के बाद भी महिला की जान नही बच सकी। इसी तरह सरकंडा निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोविड हॉस्पिटल में हुई है। बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 212 तक पहुँच चुकि है।

error: Content is protected !!
Letest
बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो...