बिलासपुर

3 पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और 1 देशी कट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार… बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे 3 आरोपीयो को जिले की पुलिस ने पकड़ा है, जिनके कब्जे से 3 पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और 1 देशी कट्टा को जब्त किया गया है। गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली कि मिनीबस्ती जतिया तालाब के पास कुछ लोग पिस्टल रखकर किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के फिराक में है जिसकी जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार, द्वारा एसीसीयू व थाना सिविल लाईन की टीम को आदेशित किया गया। टीम द्वारा लगातार मिनीबस्ती जतिया तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में नजर रखी गई। 05/04/2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी हिमांशु रात्रे उर्फ बिट्टू एवं सागर कुर्रे जतिया तालाब सुलभ के पास बैठे है पिस्टल रखे है एवं गंभीर घटना घटित करने के फिराक में है। जिस पर एसीसीयू टीम एवं थाना सिविल लाईन की टीम मिनीबस्ती जरहाभाठा जतिया तालाब सुलभ के पास आसपास के क्षे़त्र को सावधानी पूर्वक कार्डंन करते हुए पहुंची, जहाँ पुलिस को देखकर हिमांशु रात्रे, सागर कुर्रे भागने लगे जिन्हे दौडाकर पकडा गया एवं पूछताछ की गई पूछताछ में

हिमांशु रात्रे द्वारा बताया गया कि जनवरी 2024 में मिनीबस्ती निवासी स्वराज कुर्रे के कहने पर भोपाल म.प्र. जाकर एक नग पिस्टल व दो नग जिंदा कारतूस लेकर आया था तथा स्वराज कुर्रे पूर्व में भी कई नग पिस्टल व जिंदा कारतूस मंगा चुका है कुछ दिन पूर्व थाना सिविल लाईन में स्वराज कुर्रे के विरूद्ध गैर जमानतीय अपराध कायम होने एवं जेल जाने की संभावना होने से स्वराज कुर्रे द्वारा दो नग पिस्टल, चार नग जिंदा कारतूस मुझे व एक नग पिस्टल, दो नग जिंदा कारतूस सागर कुर्रे के पास कुल तीन नग पिस्टल, छः नग जिंदा कारतूस छिपाकर रखने दिया था। आरोपी हिमांशु रात्रे उर्फ बिट्टू के कब्जे से एक नग पिस्टल, दो नग जिंदा कारतूस व घर से एक नग पिस्टल, दो नग जिंदा कारतूस तथा आरोपी सागर कुर्रे के कब्जे एक नग पिस्टल, दो जिंदा कारतूस कुल तीन नग पिस्टल, छः नग जिंदा कारतूस जप्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 1,20,000 रूपये है। आरोपी हिमांशु रात्रे उर्फ बिट्टू, सागर कुर्रे को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।उपरोक्त कार्यवाही की सफलता पर बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह द्वारा एसीसीयू एवं थाना सिविल लाईन पुलिस टीम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन उमेश प्रसाद गुप्ता (भापुसे) प्र.उ.पु.अ. गौरव सिंह, निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उप.निरी. मोह.अजहरउद्वीन खान, सउनि अवधेश सिंह, प्र.आर. नवीन सोनकर, देवमुन पुहुप, आर. सरफराज खान, बलवीर सिंह, सत्या पाटले, पुन्नी खाण्डे, अविनाश कश्यप, आशीष राठौर, अतुल सिंह लक्ष्मण चन्द्रा, की प्रसंशा की है।

देशी कट्टा जब्त…एसीसीयू और रतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

मुखबिर की सूचना पर एसीसीयू एवं थाना रतनपुर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नेवसा नगपुरा पहुंच मार्ग पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई मौके पर एक व्यक्ति को पकडा गया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नीरज कश्यप उर्फ छोटू पिता ध्रुव कुमार कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नेवसा थाना रतनपुर बताया तलाशी लेने पर नीरज कश्यप के कब्जे से एक देशी कटटा जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रूपये है आरोपी नीरज कश्यप को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही की सफलता पर बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह द्वारा एसीसीयू एवं थाना रतनपुर पुलिस टीम अजय कुमार भा.पु.से (प्रशिक्षु), एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय, निरीक्षक देवेश राठौर, आर. अविनाश शर्मा, कीर्ति पैकरा की प्रसंशा की है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...