रतनपुर

24 घंटे बाद मिली लखराम एनीकट में बहे छात्र की लाश…एसडीआरएफ की टीम ने आधे किलोमीटर दूर से निकाला शव

जुगनू तंबोली

रतनपुर – लखराम एनीकट में गिरे चप्पल को निकालने के लिए शुक्रवार को एक 11वीं का छात्र कूद गया और पानी के तेज बहाव में गायब हो गया था। इसकी सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच उसकी तलाश में जुट गई लेकिन अंधेरा होने की वजह से छात्र की तलाश पूरी नही हो पाई, जिसकी तलाश शनिवार को पूरी हुई और एनीकट से लगभग आधा किलोमीटर दूर छात्र के शव को बरामद किया गया। गौरतलब है कि रतनपुर क्षेत्र के चोरहा देवरी में रहने वाला शरद शिकारी लखराम स्कूल में 11वीं का छात्र है। शुक्रवार की सुबह वह खारंग नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका चप्पल एनीकट में गिर गया। वह चप्पल निकालने के लिए पानी में कूद गया। आसपास के लोगों ने बताया कि छात्र कुछ देर तक पानी में तैर रहा था। इसके बाद वह पानी के तेज बहाव में गायब हो गया। छात्र के गायब होने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। छात्र के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में एनीकट के पास पहुंच गए। गांव के लोगों ने तत्काल ही गायब छात्र की तलाश शुरू कर दी। इधर रतनपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। साथ ही घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने गायब छात्र की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक छात्र को नहीं ढूंढा जा सका था। शनिवार को 24 घण्टे बाद शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...