बिलासपुर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुआ विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन…स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को अपोलो हॉस्पिटल में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। नगर और जिला साहू संघ के सयुक्त तत्वधान में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से महिलाओं को होने शारीरिक समस्या के साथ कैंसर जैसे बीमारी को लेकर जागरूक किया गया।

जिसमे साहू समाज के 200 से अधिक महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर कि प्रमुख वक्ता डॉ रश्मि शर्मा और डॉ. कृतिका रही। जिन्होने ना सिर्फ महिआलो का स्वास्थ्य परीक्षण किया बल्कि वर्तमान में महिलाओ को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के निदान के लिए अहम टिप्स दिए है। इस दौरान सीनियर ऑब्सटेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ रश्मि शर्मा ने महिलाओं को होने वाली कुछ बुनियादी परेशानियों के बारे में बताया है, जिन्हें नजरंदाज नहीं करना चाहिए और इसके बारे में अपने गायनेकोलॉजिस्ट को तुरंत बताना चाहिए। इस तरह अपोलो कैंसर हॉस्पिटल की रेडिशन ऑनकोलॉजिस्ट डॉ. कृतिका ने स्वयं स्तन परिक्षण के महत्व और इनके विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया की स्तन कैंसर में अच्छे उपचार के लिए स्तन कैंसर की प्रारंभिक चरण में पहचान महत्वपूर्ण है।

यदि आप नियमित रूप से अपने स्तन की जांच करती हैं तो आप सही समय पर स्तन में होने वाले किसी भी बदलाव का पता लगा सकता। उन्होंने कहा कि स्वयं स्तन परिक्षण, नियमित स्तन परीक्षाओं के लिए या स्क्रीनिंग मैमोग्राम का विकल्प नहीं हैं, लेकिन स्तन कैंसर जागरूकता के लिए बहुत महतवपूर्ण हैं, सभी महिलाओं को हर महीने यह परिक्षण करना चाहिए। ताकि स्तन कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। वही इस आयोजन के दौरान पहुंचे साहू समाज के जिला अध्यक्ष तिलक साहू ने महिलाओं को समाज का आर्किटेक्ट बताते हुए उनके स्वस्थ रहने पर जोर दिया एवम विश्व स्वस्थ दिवस पर अपोलो द्वारा संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वस्थ जागरूकता कार्यक्रम की प्रसंशा की।

इसी तरह साहू समाज के नगर अध्यक्ष पवन साहू ने अपोलो की स्त्रीरोग विषेषज्ञ डॉ. रश्मि शर्मा द्वारा दी गई स्वस्थ टिप्स को समाज की महिलों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और समाज के सभी सदस्यों से नियमित हेल्थ चेकअप कराने की अपील की। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन के साथ साथ गंगा साहू नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,

नन्दनी साहू जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,साहू समाज के जिला अध्यक्ष तिलक साहू ,नगर अध्यक्ष पवन साहू, पप्पू साहू महामंत्री जिला साहू समाज की महत्ती भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...