बिलासपुर

वार्ड क्रमांक 69 से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी को मिल रहा जनसमर्थन….जनसंपर्क अभियान जारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम के वार्ड क्रमांक 69 बिलासा दाई केंवटिन नगर रेलवे क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी चुनाव प्रचार में पूरी सक्रियता से जुट गए हैं। क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ और सेवा कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले प्रकाश यादव ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।रविवार को उन्होंने रेलवे के एनई कॉलोनी में मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनके अब तक किए गए जनहित कार्यों की सराहना करते हुए पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। जनसंपर्क के दौरान प्रकाश यादव ने कहा कि वे वार्डवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रकाश यादव बंटी क्षेत्र में लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने वार्ड की सफाई, सड़क निर्माण, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लिया है। वार्डवासियों का भरोसा जीतने के लिए वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र के मतदाताओं का कहना है कि प्रकाश यादव का सेवा भाव और विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाती है। वार्ड 69 में भाजपा का जनाधार मजबूत होता दिख रहा है, और प्रकाश यादव बंटी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...