बिलासपुर

ख़ुद को कमरे में बंद कर आग लगाकर कर रहा था आत्महत्या….डायल- 112 की टीम ने घर का दरवाजा तोड़कर बचाई युवक की जान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा डायल 112 टीम को आज ईवेंट प्राप्त हुआ की ग्राम निपानिया में एक युवक ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया है और ख़ुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है।

बिल्हा ईगल-1 इवेंट को गंभीरता से लेते हुए 6 मिनट के भीतर घटनास्थल पहुँच गई। जहाँ युवक कमरे के अंदर का कुंडी बंद कर पूरे कमरे में आग लगा लिया था, चारों तरफ़ धुआँ ही धुआँ था।

112 टीम ने बिना देर किए कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। अपने बच्चे को सहीं सलामत देख परिजनों की जान में जान आई एवं युवक को शांतिपूर्ण जीवन यापन करने की समझाइश दिया गया।

112 टीम की इस सराहनीय कार्य पर युवक के परिजनों द्वारा बिलासपुर पुलिस एवं बिल्हा डायल 112 के आरक्षक 959 जयशंकर साहू एवं चालक आजू राम को तहेदिल से धन्यवाद किया।

ज़िला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा उक्त दोनों स्टाफ़ की प्रशंसा करते हुए , उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की गई ।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...