बिलासपुर

नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहा एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवा जब्त…भेजा गया जेल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहरीय इलाको के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी नशीली दवाओं का अवैध कारोबार पनपने लगा है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस छोटे मोटी कार्यवाही कर ही अपनी पीठ थपथपा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात युवक नशीली दवाओं को खपाने के चक्कर में घूम रहा था। जिसपर चकरभाठा पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। जहाँ लाल कलर के हौंडा साइन वाहन क्रमांक 10 डब्ल्यू 1268 में एक युवक से लाल कलर के थैले में नशीली दवाई बरामद की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पंकज तिवारी बताया है। जो वर्तमान में चांटीडीह संजय नगर ईरानी मोहल्ला में रहना बताया है। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो युवक के कब्जे से नाईट्रोसन 42 पत्ता कुल 420 नग कीमती 1806 रू . , होण्डा साईन मोटर सायकल क सीजी 10 डब्ल्यू 1268 कीमती 20000 रू . एक रीयल मी.आर. एम.एक्स . 1441 मोबाईल कीमती 5000 रू जब्त किया है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुखनंदन पटेल , उप.निरी . रामाश्रय यादव , सउनि एच.आर.वर्मा , प्र.आर. 89 दीपक किण्डो , आर . 1212 आकाश मनहर , आर . 237 गौकरण सिन्हा एवं आर . 1468 लोकेन्द्र पैकरा , आर . 256 हरवेन्द्र खुंटे का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा है ।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...